यह भी पढ़े :- Apple का बजट फ्रेंडली फोन iPhone SE 4 का लॉन्च हो सकता है रद्द ? जानिए क्या है वो कारण

Samsung Galaxy S23 कलर और डिज़ाइन

Samsung हर बार की तरह अपने फ्लैगशिप लाइनअप Samsung Galaxy S23 को कुछ विशेष रंगों में लॉन्च करेगा। लीक तस्वीरों के अनुसार Samsung Galaxy S23 प्लस का सिगनेचर कलर पिंक होगा और Samsung Galaxy S23 का सिगनेचर कलर ग्रीन होगा। इन रंगों के अलावा ये सभी फ़ोन, अन्य रंगो में भी उपलब्ध होंगे, हालाँकि, अभी बाकी रंगों के नाम सामने नहीं आए हैं।

Samsung Galaxy S23 स्पेसिफिकेशन

सीरीज़ के सबसे प्रीमियम फ़ोन Samsung Galaxy S23 Ultra को TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया था, जहां से इसके मुख्य फ़ीचर सामने आये हैं। इस फ़ोन में 6.8 इंच की QHD+ डिस्प्ले (3,088×1,440 पिक्सल) मिल सकती है। फ़ोन में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ 8GB/12GB रैम और 256GB/512GB/1TB तक के स्टोरेज विकल्प लॉन्च किये जा सकते हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में चार रियर कैमरे मिलने के आसार हैं, जिनमें मुख्य कैमरा 200MP रेज़ॉल्यूशन के साथ आएगा। इसके अलावा 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 10MP का टेलीफ़ोटो लेंस (3x ज़ूम के साथ) और 10MP टेलीफ़ोटो लैंस (10X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ) यहां देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा आपको Galaxy S23 लाइन-अप में बेस मॉडल Galaxy S23 और Galaxy S23 Plus भी मिलेंगे, लेकिन फिलहाल इनसे जुड़ी कोई भी ख़बर आना अभी बाकी है।  यह भी पढ़े :- जनवरी में लॉन्च हो सकती है Samsung Galaxy F14 सीरीज़

Δ