Reliance Jio के प्रीपेड प्लान जिनमें Disney Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है

601 रूपए का प्रीपेड प्लान – इसकी कीमत पहले 499 रूपए थी, अब 601 है। इसमें 1 साल का Disney Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसमें 3GB प्रति दिन डाटा, 100 SMS प्रति दिन, अनलिमिटेड कॉल मिलते हैं और इसकी वैधता 28 दिन की है। इसमें 6GB हाई-स्पीड डाटा अलग से मिलता है। 799 रूपए का प्रीपेड प्लान – ये 666 रूपए के प्लान का ही, बढ़ाया हुआ प्लान है। इसकी वैलिडिटी 56 दिनों की है जिसमें 1 साल के लिए Disney Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा इसमें 2GB प्रति दिन डाटा, अनलिमिटेड कॉल्स, और 100 SMS प्रति दिन भी आपको मिलेंगे। 1,066 रूपए का प्रीपेड प्लान- पहले इस प्लान की कीमत 888 रूपए थी, जो अब आपको 1,066 रूपए में मिलेगा। इसमें भी सारी सेवाएं वही हैं, केवल वैलिडिटी बढ़कर 84 दिनों की हो जाती है। 3,119 रूपए का प्लान – ये एक सालाना प्लान है और इसकी वैधता 365 दिनों की है। इसमें भी आपको 2GB हाई-स्पीड डाटा और 100 SMS प्रति दिन मिलते हैं, साथ ही अनलिमिटेड कॉल्स और साल भर के लिए Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान का हिस्सा है। पहले इसकी कीमत 2,599 रूपए थी। इसके अलावा Jio का केवल हाई-स्पीड डाटा ऑफर करने वाला प्लान जो आपको 1.5GB डाटा प्रति दिन देता है, का दाम भी बढ़ गया है। ये आपको 549 का मिलता था, जिसके लिए आपको अब 649 रूपए देने होंगे और इसकी वैधता 56 दिनों की है।

ये पढ़ें: Reliance Jio का बड़ा धमाका; जल्द आ रहे हैं Jio TV, JioBook Laptop और Jio Tablet ये सभी प्लान Jio की ऑफिशियल वेबसाइट पर क्रिकेट प्लानों के अंतर्गत दिए गए हैं। आप इन्हीं चेक करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

Δ